kargil-vijay-diwas

देहरादून : आज 26 जुलाई को पूरा भारत वर्ष अपने वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए 20वां विजय दिवस मना रहा है। आज ठीक 20 वर्ष पूर्व 26 जुलाई 1999 को भारत ने वीर जवानों ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए का पाकिस्तान को शिकस्त देकर विजय पताका लहराई थी। का​रगिल युद्ध में हिन्दुस्तान के 527 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे। इनके अलावा 1300 से ज्यादा जवान जख्मी हो गए थे।

उत्तराखंड की बात करें तो करगिल युद्ध में वीरभूमि उत्तराखंड के 75 जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी थी। इनमें 37 जवान ऐसे थे जिन्हें युद्ध के बाद उनकी बहादुरी के लिए पुरस्कार भी मिला था।

कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी पार्क में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने  भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में सैनिकों की वीरता व बलिदान की लम्बी परम्परा रही है। देश की आजादी से पहले एवं आजादी के बाद उत्तराखंड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। इस युद्ध में वीर भूमि उत्तराखंड के 37 जवानों को वीरता पदक भी मिले। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की वीर माताओं का स्मरण भी किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा, उससे पूरे विश्व ने भारतीय सेना का लोहा माना। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता अनुसार सरकार द्वारा सेवायोजित किया जा रहा है।

करगिल युद्ध में उत्तराखंड के इन 37 वीर जवानों को मिले थे वीरता पदक 

महावीर चक्र विजेता : मेजर विवेक गुप्ता, मेजर राजेश अधिकारी।

वीरचक्र विजेता: कश्मीर सिंह, बृजमोहन सिंह, अनुसूया प्रसाद, कुलदीप सिंह, एके सिन्हा, खुशीमन गुरुंग, शशिभूषण घिल्डियाल, रुपेश प्रधान व राजेश शाह।

सेना मेडल विजेता: मोहन सिंह, टीबी क्षेत्री, हरि बहादुर, नरपाल सिंह, देवेंद्र प्रसाद, जगत सिंह, सुरमान सिंह, डबल सिंह, चंदन सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह, शिव सिंह, सुरेंद्र सिंह और संजय।

मैंस इन डिस्पैच : राम सिंह, हरिसिंह थापा, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मान सिंह, मंगत सिंह, बलवंत सिंह, अमित डबराल, प्रवीण कश्यप, अर्जुन सेन, अनिल कुमार।

कारगिल युद्द में किस जनपद से कितने शहीद

क्र.सं.जनपद  का नाम शहीद जवान
1देहरादून28
2पौड़ी13
3टिहरी8
4नैनीताल5
5चमोली 05
6अल्मोड़ा4
7पिथौरागढ़4
8रुद्रप्रयाग3
9बागेश्वर 02
10ऊधमसिंह नगर2
11उत्तरकाशी 01