A glimpse of Uttarakhand folk culture seen on the duty path in the 75th Republic Day parade,

Republic Day 2024: देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों चीफ गेस्ट थे। वे इस समारोह में भाग लेने वाले फ्रांस के छठे राष्ट्रपति हैं। आज सुबह सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद पीएम मोदी कर्तव्य पथ पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों रवाना हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्‍य पथ पर आयोजित समारोह में समग्र राष्ट्र का नेतृत्व किया. राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर दूसरी बार तिरंगा फहराया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में  किया प्रतिभाग

ध्वजारोहण के बाद कर्तव्य पथ पर परेड हुई। इस बार परेड में नारी शक्ति की झलक देखने को मिली। कर्तव्‍य पथ पर उत्तराखंड के प्रवासी महिला दल ने अपने पहाड़ की पारंपरिक वेशभूषा में लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। दरअसल 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत सरकार की ओर से ‘अनंत सूत्र’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड प्रवासियों के पांच सदस्यीया महिला दल ने उत्तराखण्ड के गढ़वाल, कुमाऊं व जौनसार की पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग करते हुए लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया।

महिला दल ने बताया कि आज हम सभी महिलाएं भारत सरकार के ‘अनंत सूत्र’ कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य की पारम्परिक वेशभूषा व लोक संस्कृति में प्रतिनिधित्व करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांच सदस्यीया महिला दल में जया राणा, यशोदा घिल्डियाल, संतोष बड़ोनी, सुरेशी दानू और संयोगिता ध्यानी उपस्थित रहीं और समस्त महिलाओं ने परेड में आमंत्रित करने के लिए उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया।