Boulder fell on a vehicle at Munkatiya: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर हो रहे भूस्खलनों के चलते जगह जगह यातायात मार्ग अवरुद्ध होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं. ताजा घटना रुद्रप्रयाग जनपद की है. आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग जनपद के मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आकर एक मैक्स बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 08 सवारियां थीं। इस दर्दनाक हादसे में 2 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। SDRF जवानों ने घायलों को सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया।
यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर हो रहे भूस्खलनों की गंभीरता को दर्शाती है। SDRF टीम हर कठिन परिस्थिति में तत्परता से राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई है। SDRF से मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन 08 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी हैं एवं 04 व्यक्ति गम्भीर घायल हो गये है तथा उन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु सोनप्रयाग लाया गया है, जाहॉ से 04 व्यक्तियों को हायर सेन्टर रेफर किया गया है।
सामान्य घायलों का विवरण :-
- मोहित चौहान पुत्र उपेन्द्र चौहान
- राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता – उत्तरकाशी।
गम्भीर घायल व्यक्तियो का विवरण :
- नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र – 35 वर्ष ,पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
- प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
- ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र – 35 वर्ष, पता – बडकोट उत्तरकाशी । (गम्भीर घायल)
- पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र – 24 वर्ष , पता – कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (गम्भीर घायल) (वाहन चालक)
मृतक व्यक्तियों का विवरणः-
1..रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र – 30 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी।
2.चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र – 68 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी।