AAP party foundation day

पौड़ी : आम आदमी पार्टी के दसवें स्थापना दिवस पर आज पौड़ी विधानसभा प्रभारी,/प्रत्याशी मनोहर लाल पहाड़ी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर फ्री तीर्थ यात्रा टिकट वितरित किए. साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने 2022 में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर भगवान लक्ष्मी नारायण में मंदिर के पुरोहितों को फ्री यात्रा टिकट देकर शुरुआत कर पार्टी के स्थापना दिवस पर केक काटकर खुशी मनाई गई. साथ ही अरविंद केजरीवाल व कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त कर पार्टी के लिए हर प्रकार से काम करने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर संगठन मंत्री अबल सिह रावत, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव रीना नेगी, महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष पुष्पा रावत, नगर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज कोली, कोट ब्लाक अध्यक्ष नवीन किशोर उपाध्यक्ष, सुरजीत कुमार, कार्यालय प्रभारी सौकार सिह नेगी, ठाकुर सिह नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, फते सिंह नेगी, जितेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

जगमोहन डांगी