नई दिल्ली: उत्तराखंड की बेटी और देश की एनवायरमेंट एक्टिविस्ट आरुषि निशंक को ‘टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड‘ से नवाजा गया है। अमेरिका के शिकागो शहर में यूएस कांग्रेसमैन डैनी के. डेविस और अमेरिकन मल्टी एथिकल गठबंधन के संयुक्त तत्वाधान में अमेरिकी वूमेन डे सेलिब्रेशन के तहत टॉप 20 ग्लोबल वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड 2020 वितरित किये गए। जिसमे भारत की एनवायरमेंट एक्टिविस्ट आरुषि निशंक को गंगा संरक्षण एवं संवर्धन, जलवायु परिवर्तन एजुकेटर और ग्रीन इंडिया में गर्ल्स चाइल्ड प्रमोशन के लिए किए विश्व की शीर्ष 20 महिलाओं में नामित किया गया। यूएस कांग्रेसमैन ने इस मिशन पर उल्लेखनीय कार्य करने के लिए आरुषि को बधाई दी और ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं के बीच पर्यावरणीय पहल करने के लिए सराहना की। इस अवार्ड के लिए फिलिपींस, केन्या, इंडोनेशिया, ईरान, थाईलैंड, चीन, भारत, पोलैंड अमेरिका और इथोपिया राष्ट्रों से शीर्ष 20 महिलाओं का चयन किया गया। जिनमें से एक भारत की आरुषि निशंक हैं। आरुषि पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की सुपुत्री हैं।
इस अवसर पर आरुषि निशंक ने बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। आरुषि ने अपने पिता मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य सहयोगियों का भी आभार जताया।
India’s Arushi Nishank awarded Top 20 Global Women of Excellence in US Congressional Women’s day celebrations https://t.co/x9tF4LfvMQ pic.twitter.com/yWs642j62O
— TheGlobalIndianNews (@TGIN_News) March 2, 2020