LANDSLIDE IN UTTARKASHI: उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। इसबीच मानसून शुरू होते ही पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। आज उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरकने की से हादसा हो गया। इस हादसे में कुछ यात्रियों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली है। उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी के मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे की चपेट में कुछ यात्री आए हैं। हादसे में मलबे में दबी एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है।
हदसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रास्ते में फंसे यात्रियों को भूस्खलन वाले क्षेत्र से बाहर निकाला। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, आज शाम करीब 4।12 बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी टूट गई। पहाड़ी के मलबे में कुछ तीर्थयात्रियों के दबने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नौ कैंची बैंड के पास पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी। एसडीआरएफ और यमुनोत्री पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मलबा हटाने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने यात्री इसकी चपेट में आए हैं।
बचाव अभियान के दौरान मलबे और बोल्डर के नीचे दबे मुंबई निवासी रशिक को बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा। उनके सिर और हाथ पर चोट लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। रशिक ने बताया कि उनका एक दोस्त भी बोल्डर की चपेट में आया है। जबकि एक 12 वर्षीय किशोरी की बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है। अभी तक तीन लोगों की मलबे में दबे होने की पुष्टि हुई है। उसमें से एक घायल का उपचार चल रहा है। एक बच्ची का शव मिला है। वहीं घायल के अनुसार उसका एक साथी भी मलबे में दबा है।
जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैची (भैरव मंदिर के पास) भूस्खलन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। राहत-बचाव कार्य हेतु SDRF, पुलिस, वन विभाग, मेडिकल व अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं। एक घायल को रेस्क्यू कर उपचार हेतु PHC जानकीचट्टी भेजा गया है।
ईश्वर से सभी प्रभावितों की कुशलता की…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 23, 2025