tata sumo accident in chamoli

उत्तराखंडमें चमोली जिले से एक दुखद हादसे की खबर आई है। SDRF से मिली जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा टाटा सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 500 मीटर गहरी खायी में गिर गया। इस हादसे में 12 की मौत की हो गयी है। बताया जा रहा है कि वाहन में 17 लोग सवार थे। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि टीम द्वारा खाई में उतर कर वाहन में सवार 02 महिला व 10 पुरुषों के शव को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। वाहन के अंदर व आसपास भी सर्चिंग कर ली गई है। खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है। SDRF का रेस्क्यू कार्य जारी है। पांच लोग घायल हैं, जिनमें से तीन लोगों को सड़क पर लाया गया है।

वाहन जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा था। दुर्घटनास्‍थल पर बरसाती नाले के कारण सड़क का हिस्‍सा कच्‍चा और पथरीला था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रूपये देने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

दुर्घटना में घायलों के नाम:

  1. अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद.
  2. रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़.
  3. महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ.
  4. हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़.
  5. जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा.

मृतकों के नाम:

  1. दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र श्री धन सिंह उच्छोग्वाड़.
  2. सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह.
  3. विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ.
  4. सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक).
  5. कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा.
  6. लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ.
  7. ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक.
  8. राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक.
  9. गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला.
  10. रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला.
  11. गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई.
  12. शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ.