car accident near tota ghati

Accident inTotaghati: ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर तोताघाटी के पास आज एक हादसा हुआ है। दिल्ली से केदारनाथ यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों की कार के ऊपर अचानक एक भारी भरकम बोल्डर गिर गया। दुर्घटना में चालक गंभीररूप से घायल हो गया। जबकि वाहन सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीँ वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत बछेली खाल चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालते हुए चारों लोगों को 108 के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) भर्ती कराया।

घायलों की पहचान 41 वर्षीय सुमित पुत्र लाल सिंह अशोक नगर दिल्ली, 42 वर्षीय विजय कुमार पुत्र हुकुम सिंह निवासी टैगोर नगर दिल्ली, 38 वर्षीय नरेश पुत्र खेम सिंह जेजे कॉलोनी दिल्ली, 42 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र अर्जुन दास उम्र 42 निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।