द्वाराहाट: पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत हेतु प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कला श्रीमती रजनी आर्या एवं प्रधानाचार्या सोनिका नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी नव प्रवेशित छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी आर्या ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा आज सरकारी विद्यालयों में अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर छात्राएं अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकती हैं।

प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और कठिन परिश्रम के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 7 की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।

इसके साथ ही वन विभाग की टीम द्वारा पीपीटी के माध्यम से ‘ओढ़ दिवस’ तथा शिथिलाखेत मॉडल के जरिए वनाग्नि की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन माया मेहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष बीना हर्बोला, पीटीए अध्यक्ष संगीता आर्य, राजेंद्र प्रसाद, दीपा हर्बोला, भावना टम्टा, किरण बिष्ट, मंजू रावत, दीपा घुघत्याल, रेनू जोशी, रेनू तिवारी, अनीता कोठारी, प्रेमा जोशी, बबीता, मनीषा, सुरभि पंत, भावना जोशी, प्रवीणा सहित अनेक अभिभावक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।