aige-basant

सतपुली : विकासखंड द्वारीखाल के अन्तर्गत चमोलीसैण में कुन्ती दयाल फाउंडेशन द्वारा ऐगे बसंत संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी व आप यूथ प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन सिंह नेगी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मधुगंगा कीर्तन मंडली द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

ऐगे बसंत कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह नेगी, मीणा राणा तथा अनिल बिष्ट के गढ़वाली गीतों ने समा बांधा। हास्य कलाकार किशना बागोट ने अपने हास्य व्यंग से लोगों को खूब हंसाया।

कार्यक्रम में कोरोना काल में अपना उत्कृष्ट योगदान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल गणी द्वारा किया गया।

धनेश्वरी देवी, शिशुपाल सिंह रावत, आशुतोष नेगी, मनोहर लाल पहाड़ी, संदीप नेगी, अंकित बिष्ट सहित समस्त क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहेl

मनीष खुगशाल ‘स्वतन्त्र’