kishan-mahipal-and-amit-sagar

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले में गढ-कुमाऊनी स्टार नाइट में लोक गायक अमित सागर, किशन महिपाल तथा माया उपाध्याय के गीतों ने समां बाँध दिया. स्थानीय लोक गायक अमित सागर ने सबसे अधिक युवाओं को झूमाया। बैकुंठ मेले में गढ-कुमाऊनी स्टार नाइट का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्य ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति और परम्परा को संजोये रखने के लिए गढ़वाली लोक गायकों की उत्तराखंड में महत्वपूर्ण भूमिका है। मेले में उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होने जरूरी हैं। गढ-कुमाऊनी स्टार नाइट में लोक गायिका माया उपाध्याय ने हाय कखड़ी जिले मा..,  कसके जालू द्वारहाटा जैसे कई गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया। वहीँ लोक गायक किशन महिपाल ने घुघती, फ्योल्डियां.. जैसे सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायक अमित सागर के नये क्लेवर में गाये गये आछरी जागर चैत की चैतवाली दर्शकों को झुमाने में कामयाब रहा। उन्होंने पंडाल में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाडी ने अतिथियों व लोक गायकों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि किशोर उपाध्याय एवं भूपेंद्र लिंगवाल रहे।