श्रीनगर: नन्दन नगरपालिका जूनियर हाईस्कूल श्रीनगर में आज विकासखंड स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं इंग्लिश स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत एवं कार्यक्रम प्रभारी बीआरसी खिर्सू मुकेश काला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं में गणित एवं अंग्रेजी विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को निखारने हेतु मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम में तीन पंचायतों चमराड़ा, देवलगढ़ एवं पोखरी न्याय पंचायत से चयनित शीर्ष 12 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में छात्रों को 25 गणितीय प्रश्नों का उत्तर देना था, वहीं इंग्लिश स्पेल जीनियस में डिक्टेशन, रिक्त स्थान भरना, जम्बल्ड वर्ड तथा रैपिड फायर राउंड के माध्यम से अंग्रेजी भाषा के ज्ञान का मूल्यांकन किया गया। मैथ्स विजार्ड और स्पेल जीनियस इंग्लिश में इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि बच्चों को गणित और अंग्रेजी विषय में रुचि उत्पन्न करने हेतु प्रतियोगितात्मक अवसर प्रदान करने एवं उसको विभिन्न माध्यमों द्वारा पूर्ण किए जाने पर फोकस किया गया है।

प्रतियोगिता परिणाम

मैथ्स विजार्ड

  1. प्रथम – अर्जुन, रा0 आ0 प्रा0 वि0 खण्डाह
  2. द्वितीय – अंशिका, रा0 प्रा0 वि0 रेवड़ी
  3. तृतीय – आयुष, रा0 प्रा0 वि0 नवाखाल

इंग्लिश स्पेल जीनियस

  1. प्रथम – सौम्या, रा0 प्रा0 वि0 सुमाड़ी
  2. द्वितीय – प्रिया रावत, रा0 प्रा0 वि0 चौबट्टा
  3. तृतीय – उत्कर्ष, रा0 प्रा0 वि0 श्रीकोट गगानाली

कार्यक्रम सफल संचालन एवं आयोजन में मुकेश काला, मुकेश बहुगुणा, समन्वयक चमराड़ा संजय कुमार नौडियाल, सीआरपी देवलगढ़ श्रीमती हिमानी, समन्वयक पोखरी नवीन कुमार, जयदयाल चौहान, रोहित देवराड़ी, रश्मि गौड़ एवं एसएमसी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपियां, पेंसिल कलर कीट एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश काला द्वारा किया गया।