Agricultural-Scientist-Aruna-Kuniyal

Aruna Kuniyal became agricultural scientist: उत्तराखंड के चमोली जनपद के अंतर्गत पिंडर घाटी के तलवाड़ी (सिरकोट) निवासी अरुणा कुनियाल कृषि वैज्ञानिक बन गयी है। पहाड़ की बेटी अरुणा कुनियाल का कृषि वैज्ञानिक के पद पर चयन होने पर जहां क्षेत्र में खुशी है, वहीं परिजनों में खासा उत्साह देखा गया।

अरुणा कुनियाल ने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम से की है। जबकि पंत नगर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट है। इसके अलावा अरुणा ने पीजी तथा पीएचडी की शिक्षा आईवीआरआई बरेली से की है। अरुणा के पिता बीडी कुनियाल राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। तथा माता भी शिक्षिका हैं।

अरुणा कुनियाल का चयन कृषि अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर होने पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, विधायक भोपाल राम टम्टा, जिपं सदस्य देवी जोशी, पूर्व क्षेपं सदस्य सुभाष पिमोली, प्रधान दीपा देवी, पूर्व क्षेपं सदस्य खिलाप सिंह रावत, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फर्स्वाण, भगवत सिंह, सांसद प्रतिनिधि हरीश चंद्र जोशी, दर्शन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह फर्स्वाण, प्रदुमन सिंह शाह, केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम की प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट, प्रमुख कविता नेगी, थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी ने उन्होंने बधाई दी।