Awareness-program-in-degree-College-Devprayag

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग मे पुलिस विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एम एन नौडियाल द्वारा किया गया। जबकि मुख्य वक्ता संजय मिश्रा थानाध्यक्ष देवप्रयाग थे। जागरूकता कार्यक्रम मुख्य रूप से मानव तस्करी, महिला अपराध, साइबर अपराध, मादक पदार्थ विषयों पर किया गया। इन अपराधों से संबंधित जानकारियां थानाध्यक्ष द्वारा दी गई।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा द्वारा महिलाओं को इन अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया गया तथा छात्राओं को संदेश दिया गया कि सभी प्रकार की चर्चा माता-पिता से करनी चाहिए और उन्हीं की सलाह लेकर अपने जीवन के निर्णय लेने चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार टम्टा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. तौफीक अहमद, जी पी थपलियाल, डॉ. लीना, डॉ. दिनेश नेगी, डॉ. रंजू उनियाल, डॉ. प्रियंका, श्री बिजलवाण, श्री अर्जुन, छात्र संघ के पदाधिकारी एवं बीए, बीएससी के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।