Pauri News: पौड़ी गढ़वाल की राठ क्षेत्र से रहने वाली उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और वर्तमान पौड़ी नगर पालिका की ब्रांड एंबेसडर बीरा भंडारी का जीवन समाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में जेल भी गई। महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रहने वाली बीरा भंडारी को महिलाओं को मिलने वाला राज्य स्त्री सम्मान तीलू रौतेली से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विगत एक वर्ष से बीरा भंडारी नगर पालिका क्षेत्र में पुष्प वाटिका महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से शहर की स्वच्छता के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने पौड़ी को पुष्प नगरी मॉडल बनवाने के लिए कोई कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसके लिए उन्हें और उनकी पुष्प वाटिका मातृशक्ति टीम को राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

उनकी टीम की 11 महिलाओं के पुष्प वाटिका महिला स्वयं सहायता समूह ने न केवल शहर की गंदगी को साफ किया, बल्कि उसे एक नई पहचान भी दी है। पुष्प वाटिका समूह की महिलाओं ने अपने समर्पण और मेहनत से शहर के उन स्थानों को सुंदर फूलों से सजाया है, जो पहले कूड़े से भरे रहते थे। इसके लिए उन्हें और उनकी टीम को समय समय पर जिला प्रशासन, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तराखंड, क्षेत्रीय विधायक सहित कई समाजिक संगठनों ने और जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।

पारिवारिक जीवन में अनेकों बार संकट आए फिर भी समाजिक सरोकारों से मुंह नहीं मोड़ा। उन्होंने बताया की कल्याणी समाजिक संस्था की संस्थापिका बबीता नेगी का उन्हें निमंत्रण प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा यह सम्मान मेरा अकेला नहीं मेरी समस्त मातृशक्ति टीम का है।

कल्याणी समाजिक संस्था की संस्थापिका बबीता नेगी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा उन्होंने देश की राजधानी में नामी महिला हस्तियों के समाने हमको सम्मानित कर पौड़ी का गौरव बढ़ाया है।