manish-khanduri

देहरादून: 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक आम चुनावों से पहले उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगने वाला है। खबर आ रही है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि मनीष खंडूड़ी आगामी 16 मार्च को राहुल गांधी की देहरादून में प्रस्तावित रैली के दौरान कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भी कल भाजपा के कुछ नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की बात सुनाई दे रही थी।
इस बारे में भाजपा के प्रदेश अध्य्क्ष अजय भट्ट से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि मनीष खंडूड़ी भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं। भाजपा का कोई नेता या कार्यकर्ता कांग्रेस में नहीं जा रहा है। उल्टा कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में आने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें:

“फूलदेई” उत्तराखंडी परम्परा और प्रकृति से जुड़ा सामाजिक, सांस्कृतिक और लोक-पारंपरिक त्योहार