BJP Candidate List for Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तराखंड की पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा सीट समेत देशभर की 72 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किये गये हैं।

बीजेपी ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि हरिद्वार लोकसभा सीट से रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है।

दूसरी लिस्ट में पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तर पूर्वी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया, अंबाला से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, करनाल से मनोहर लाल खट्टर, भिवनी से धरमबीर सिंह, गुडगांव से राव इंद्रजीत सिंह यादव, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप को टिकट दिया गया है।