bjp uttarakhand manifesto 2022

Uttarakhand BJP Manifesto: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लम्बे इंतजार के बाद आख़िरकार आज भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने इसे दृष्टिपत्र नाम दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में इसका विमोचन किया है। इसमें हर वर्ग पर फोकस किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा आदि मौजूद थे। बता दें कि इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मौजूद नहीं थे वे अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा से वर्चुअल के माध्यम से जुड़े। ‌

ये हैं भाजपा के घोषणा पत्र की मुख्य बातें

  • निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को 500 रुपये प्रति माह की सहायता राशि।
  • प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलाओं के लिए 10 नए महिला आवास।
  • राज्य भर में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष।
  • लव जिहाद कानून को और कठोर बनाना ।
  • महिला थानों की संख्या को दोगुना करना।
  • 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरुआत।
  • उधम सिंह नगर और हरिद्वार में तीन नई शस्त्र पुलिस बटालियन।
  • किसानों के लिए कुल 8 हजार रुपये की सहायता।
  • सीएम किसान प्रोत्साहन निधि के अंतर्गत 2 हजार की अतिरिक्त सहायता।
  • उत्तराखंड गौ संतान संरक्षण अधिनियम 2007 के प्रावधानों को कठोर बनाना।
  • उत्तराखंड के हर ब्लॉक में किसान मंडी की स्थापना।
  • पशुओं के कराण होने वाले फसल नुकसान को कम करना।
  • स्मार्ट विलेज कार्यक्रम, 2025 तक हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक ।
  • सुसज्जित सामुदायिक और मनोरंजन केंद्र।
  • पीएम-वाणी योजना के अंतर्गत प्रत्येक गांव में वाई-फाई।
  • मजबूत वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, पंचायत स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, मनरेगा श्रमिकों के वेतन में वृद्धि।
  • सशक्त खेलभूमि, ब्लॉकवार खेल प्रतिभा चिन्हीकरण और ट्रेनिंग एकेडमी।
  • उत्तराखंड जिताएगा 2032 ओलिंपिंक खेलों में गोल्ड
  • 2038 के विंटर ओलिंपिक औली में।
  • हर जिले में उत्तराखंड टूल रूम ट्रेनिंग और बहु कौशल विकास केंद्र।
  • नियोक्ताओं और नौकरी चाहने वालों के बीच अंतर को कम करने के लिए उद्योंगों के साथ साझेदारी में पोर्टल।
  • सरकारी सेवाओं और योजनाओं के उचित क्रियान्वन की व्यवस्था।
  • 50 घरों के लिए उचित मानदेय पर एक स्थानीय ग्राम प्रबंधक की नियुक्ति।
  • हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
  • चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा
  • पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
  • 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित