उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया है। सुरेंद्र सिंह जीना कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल देर रात उनके निधन की दुखद खबर आई. कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सुरेंद्र सिंह जीना काफी लोकप्रिय थे। सुरेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। उनके आकस्मिक निधन की दुखद खबर से सल्ट भिकियासैंण का पूरा इलाका शोक में डूबा है।
मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सल्ट विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास में मिला था। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
Uttarakhand BJP MLA Surendra Singh Jeena (file photo) passes away at Sir Gangaram Hospital in Delhi, where he was undergoing treatment for #COVID19.
He was an MLA from Salt constituency in Almora district. His wife had passed away a few days back following a heart attack. pic.twitter.com/laDqlrriZ8
— ANI (@ANI) November 12, 2020