bjp pithoragarh election

पौड़ी गढ़वाल: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए है। सबसे हॉट मानी जा रही गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए बीजेपी को सबसे माथापची करनी पड़ी। बतादें कि गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे के शौर्य डोभाल और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत के नाम पर जबरदस्त टक्कर चल रही थी। इसके अलावा वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और विजय बहुगुणा के नाम भी नाम भी चर्चा में थे। सूत्रों के मुताबिक आखिरकार क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के दबाब में प्रदेश के पहले शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत को पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनाने पर सहमति बन गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा कल की जाएगी है।

इसके अलावा पार्टी ने बाकी चारों सीटों पर वर्तमान सांसदों पर ही भरोंसा जताया है। टिहरी लोकसभा सीट पर माला राजलक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा, नैनीताल से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और हरिद्वार से डॉo रमेश पोखरियाल निशंक को बीजेपी का प्रत्याशी बनाने का फैसला किया हैं। हालाँकि इसकी आधिकारिक घोषणा कल ही होनी है।

संगठन एवं जमीनी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत को पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी बनाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा अपने प्रत्याशी का नामांकन 22 मार्च को दाखिल करने का ऐलान किया गया है। जबकि अभी अन्य दलों से भी कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया है। नामांकन के लिए मात्र तीन दिन शेष होने के कारण माना जा रहा है कि आखिरी दो दिनों में ही अधिकांश नामांकन दाखिल किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ