पौड़ी : पुष्कर सिंह धामी को दूसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर पौड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने खुशी जताई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि  भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उत्तराखंड की जनता की भावनाओं का सम्मान किया। आज शाम जैसे ही पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया, कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बधाई देने वालो में पूर्व दर्जाधारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा रावत, जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, नगर अध्यक्ष भाजपा क्रांति किशोर नेगी, नगर महामंत्री अनूप देवरानी, जिला मीडिया प्रभारी राजा कण्डारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मधु खुगशाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन लता ध्यानी, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह रावत, कल्जीखाल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कल्जीखाल अनिल नेगी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रावत एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े समाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला एवं जगमोहन डांगी ने भी भाजपा के इस निर्णय का स्वागत किया। धामी युवा चेहरा हैं, उनकी युवा सोच है, वह उत्तराखंड के विकास की गति को जरूर ऊंचाईयो तक ले जाएंगे।