पौड़ी : कोरोना संकट काल में जनपद पौड़ी गढ़वाल की पुलिस द्वारा गरीब, असहाय एवं जरुरतमंदों के लिए खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही अनूठी पहली “मिशन हौसला” की शानदार सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल से मुलाकात कर उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग द्वारा कोरोना काल में जन सहभागिता से चलाए जा रहे इस जनसेवा अभियान में जनपद के सभी थानों में बास्केट रखी गई हैं। जिसमे उस थानाक्षेत्र के लोग अपनी श्रद्धा एवं हैसियत के अनुसार कोरोना संकट काल में जरुरतमंदों के लिए राशन एवं अन्य जरुरत की चीजें दान स्वरुप भेंट कर रहे हैं। जिसके बाद इकठ्ठा हुई राशन को पुलिस कर्मियों द्वारा क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा अब तक करीब 1677 परिवारों को राशन की मदद और लगभग 25000 खाने के पैकेट वितरित किये गये हैं।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हौसला कम नहीं होना चाहिए इस हौसले के साथ हम भी अपना हौंसला मिलायेगे और एक और मजबूत हौसला बनायेंगे। मुलाकात करने वालो में जगत किशोर बड़थ्वाल, क्रान्ति किशोर नेगी और आशीष जदली अदि शामिल थे।



