पौड़ी: गढ़वाल मंडल के सात जनपदों मे सर्वप्रथम पौड़ी जनपद मे राजकीय शिक्षक संघ की विकास खण्ड की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन का शुभारम्भ एकेश्वर ब्लॉक से हुआ। राजकीय शिक्षक संघ की जनपद शाखा एवं विकास खण्ड शाखा के तत्वावधान मे गोष्ठी का अयोजन राजकीय इंटर कॉलेज नौगांवखाल मे हुआ। मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शिव सिंह नेगी, विकास खण्ड एकेश्वर द्वारा की गई।
प्रथम सत्र का प्रारम्भ शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र मे नवाचार करते हुए छात्रों को आने वाली चुनौतियों का सामना करने हेतु तैयार रहने पर जोर दिया। इस मौके पर महेंद्र सिंह रौतेला, संजय सिंह रावत, राजीव थपलियाल, राकेश पोखरियाल आदि ने विचार व्यक्त किए। ब्लॉक कार्यकारणी द्वारा विकास खण्ड मे विभिन्न विद्यालयों मे परिषदीय परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विज्ञान और खेल मे भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर विकास खण्ड व जनपद का नाम रौशन करने वाले छात्र छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य हरीश जोशी, संजय रावत, जनपद संरक्षक जयदीप सिंह रावत, जिला अध्यक्ष बलराज सिंह गुसाईं, जिला मंत्री विजेंद्र विष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनोज काला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पौड़ी एवं वर्तमान संरक्षक भवान सिंह नेगी एवं विकास खण्ड के 14 विद्यालयों के सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।
द्वितीय सत्र मे ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी कुसुमलता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उप शिक्षा अधिकारी एकेश्वर की देख रेख में संपन्न हुई। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर गणेश प्रसाद पसबोला, उपाध्यक्ष (पुरूष) अनिल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष (महिला) सुषमा चौहान, मंत्री पद पर मनोज गुसाईं, संयुक्त मंत्री (पु0) भीम सिंह पंवार, संयुक्त मंत्री (म0) इंदू नेगी, आय-व्यय निरीक्षक अमित सुंदरियाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
कार्यक्रम का संचालन गणेश प्रसाद पसबोला ने किया।