पौड़ी: राठ क्षेत्र के मशहूर ब्लॉगर पंकू पहाड़ी एवं कई वाहन चालक आज निर्धारित चुनाव प्रचार कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सदस्य गढ़कोट आरक्षित महिला सीट पर प्रत्याक्षी सविता देवी की चुनाव प्रचार रैली में पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गढ़कोट सीट से चुनाव लड़ चुके अरविंद नैथानी काकू ने भी अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत सदस्य 08 गढ़कोट प्रत्याशी सविता देवी के समर्थन में प्रचार किया।
आज ब्लॉगर पंकू पहाड़ी ने सविता देवी की चुनाव प्रचार की बागड़ोर संभालते हुए जिला पंचायत गढ़कोट से प्रत्याक्षी सविता देवी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहाड़ में पलायन यदि किसी ने रोका है तो वह वाहन चालकों ने। उन्होंने बताया कि गढ़कोट महिला सीट पर प्रत्याक्षी सविता देवी के पति भी एक कमर्शियल वाहन चालक है। गांव में किसी का दुख दर्द यदि कोई अच्छे से समझ सकता है तो वह वाहन चालक ही है। जो हमेशा ग्रामीणों की सेवा में तत्पर रहता है। गांव का जन जीवन वाहन चालकों का भरोसा पर ही है।
जिनकी गाड़ी दिन हो या रात हो हमेशा गांव की जनता की सेवा में खड़ी रहती है। यदि गांव में कोई भी बीमार होता है तो सबसे पहले वाहन चालक ही मदद के लिए आगे आता है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि प्रत्याक्षी आप और हमारे बीच का है। प्रत्याक्षी जीतने के बाद हमेशा आपके बीच रहेगा। प्रत्याक्षी के पति एक वाहन चालक है। जो कभी भी कहीं भी आसानी से मिल जाएगा।
चुनाव प्रचार की शुरुआत कांसखेत, घंडियाल से होते हुए कल्जीखाल, पटवालस्यूं पट्टी के डांग, थापली, गिद्रासू, टांगरोली, धूरा, आसूई, नौगांव, गौरण, देवल, साकनी बड़ी, साकनी छोटी, मैडा, भेटुली, कुंड, बिलखेत, चोपड़ा, मरोड़ा, बनेख, धारी आदि गांवों का भ्रमण किया।
इस अवसर पर प्रत्याशी के साथ महिलाएं, युवा, बुजुर्ग भारी संख्या में मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, पूर्व छात्र रोहित लिंगवाल, मोहित रावत, आकाश रावत, अखिलेश, मयूर, शुभम के अलावा विकास खंड कल्जीखाल के समस्त टैक्सी मैक्सी समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे। रैली का संचालन विपिन रावत ने किया।