diwali-bonus for employees

देहरादून : प्रदेश सरकार ने राज्य के करीब करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों (अराजपत्रित श्रेणी) को दिवाली बोनस का तोहफा देने जा रही है। प्रदेश के वित्त सचिव अमित सिंह नेगी ने मंगलवार को राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगियों के लिए बोनस के आदेश जारी कर दिए हैं। निगम कर्मचारियों के लिए आदेश अलग से जारी होंगे। आदेश के अनुसार, प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम सात हजार तक का बोनस दिया जाएगा।

इससे पहले सोमवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के अराजपत्रित कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगियों, निगम कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की थी। जिसके बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की स्वीकृति मिलने के बाद वित्त सचिव अमित नेगी ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव को पत्र लिख बोनस भुगतान के निर्देश दिए हैं। कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझने के बावजूद प्रदेश सरकार ने करीब डेढ़ लाख कार्मिकों की मुराद पूरी कर दी है।

diwali-bonus-for-state-employees