Uttarakhand Coronavirus News : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 946 मामले सामने आए हैं, जबकि 09 की मौत हुई है। वहीँ आज 508 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,180 हो गई है। जिनमें से 14,945 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 6,871 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि 300 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 64 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 67.38% है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज गुरुवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 272 मामले देहरादून से सामने आए हैं। इसके अलावा 194 ऊधमसिंह नगर, 135 हरिद्वार, 105 नैनीताल, 50 उत्तरकाशी, 48 अल्मोड़ा, 37 टिहरी गढ़वाल, 31 पौड़ी, 28 पिथौरागढ़, 24 रुद्रप्रयाग, 20 चंपावत, 01 चमोली तथा 01 बागेश्वर में सामने आए हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
| जनपद | कोरोना के मरीज |
| हरिद्वार | 5136 |
| देहरादून | 4710 |
| उधमसिंह नगर | 4146 |
| नैनीताल | 3004 |
| टिहरी | 1270 |
| पौड़ी | 582 |
| अल्मोड़ा | 675 |
| पिथौरागढ़ | 395 |
| चमोली | 365 |
| उत्तरकाशी | 970 |
| बागेश्वर | 287 |
| चंपावत | 360 |
| रुद्रप्रयाग | 280 |
| कुल | 22,180 |



