देहरादून : कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में फंसे उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के प्रवासियों को पुणे से लेकर आ रही बस गुरुवार रात मध्य प्रदेश के गुना जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पुणे के चालक समेत जिले के कुल 13 लोग घायल हो गए हैं। वहीँ चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को महाराष्ट्र (पुणे) से उत्तराखंड के प्रवासी दो बसों में सवार होकर बागेश्वर आ रहे थे। रात करीब 8:30 बजे मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघोगढ़ में बस की एक ट्रक से से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार 13 लोग घायल हो गए हैं। जिनमे से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मदद के लिए पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को गुना के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे में बागेश्वर जिले के गरुड़ के जवणा स्टेट निवासी नंदन सिंह, ग्राम पईयां निवासी दिनेश परिहार और उनकी पत्नी विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रोशनी, लक्ष्मण परिहार, महेश सिंह, खड़क सिंह और ग्राम मैगडी स्टेट निवासी गिरीश सिंह बोरा सहित तीन अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हुए हैं।
Guna: 13 labourers were injured after the bus they were travelling in, collided with a truck in Raghogarh, yesterday late night. Injured have been shifted to hospital. The bus was plying from Pune in Maharashtra to Uttarakhand. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/CAuC8aFLOM
— ANI (@ANI) May 14, 2020



