car-accident-near-kaljikhal

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक के अंर्तगत कल्जीखाल-आसुई-गोरण मोटर मार्ग पर आसुई मोड़ पर आज दोपहर एक हुंडई आई-10 कार (UK,07 Y/ 8624) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में चालक सहित कार सवार पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पांचों लोग ऋषिकेश से विवाह समारोह में शामिल होने गोरण गांव आए थे। शादी में शामिल होने के बाद ये लोग आज नजदीकी गांव आसूई रिस्तेदारी में गए थे, दोपहर में वहाँ से वापसी के दौरान उनकी कार मोड़ पर अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे दूसरे बैंड पर जा गिरी। इस हादसे में पांचों लोगों को गम्भीर छोटे आयी हैं। हादसे की सूचना पर घायलों को पहले निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घण्डियाल लाया गया। जहाँ घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए 2 लोगों को चमोलीसैण हॉस्पिटल तथा 3 अत्यंत गंभीर घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल रैफर किया गया है। घायलों में राजेंदर सिंह रावत उम्र 66 वर्ष, चालक देवू उम्र 45, विजेशवरी देवी 50 वर्ष, कुमना देवी 60 वर्ष, सुमित्रा देवी 45 वर्ष बतायी जा रही है। कार चालक के अलावा सभी लोग गोरण गाँव के एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। राजस्व उपनिरिक्षक भुवनेश पड़ियार ने बताया दुघर्टना का कारणों का पता लगाया जा रहा है। सड़क काफी चौड़ी है। घटनास्थल का औचिक निरीक्षण किया जा रहा है।