car fell in deep ditch

पौड़ी : पौड़ी से करीब 12 किलोमीटर दूर घुड़दौड़ी के नजदीक गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पौड़ी कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह अगरोड़ा पौड़ी होते हुये देहरादून जा रही एक मारुति अल्टो कार (UK 12C-0580) घुड़दौड़ी के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसाई पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। उसके पश्चात घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल तथा दो मामूली रूप से घायल थे। जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचने पर वाहन चालक सुरजीत पुत्र जीवानंद निवासी ग्राम सिल्डी पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया. शेष घायलों का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।

घायलों का नाम पता

  1. धनंजय नैथानी निवासी ग्राम जांक निकट अरोड़ा पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  2. सोनी पुत्री सुरजीत निवासी ग्राम सिल्डी, पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल ।
  3. सुमन देवी पत्नी सुरजीत निवासी ग्राम सिल्डी, पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

मृतक का नाम पता

सुरजीत पुत्र जीवानंद निवासी ग्राम सिल्डी पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (वाहन चालक)

पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई
  2. उपनिरीक्षक सुनील रावत
  3. आरक्षी सुमित जुयाल
  4. आरक्षी रणजीत भण्डारी
  5. आरक्षी विनोद

यह भी पढ़ें:

पौड़ी गढ़वाल : रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों ने अलकनंदा नदी में सीखे जल क्रीड़ा से सम्बंधित गुर