Car fell into a ditch due to sudden road collapse

sudden road collapse : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों लगातार बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन से सड़कें धसने/टूटने की घटनायें बढ़ गई हैं। जिसके चलते आये दिन हादसे हो रहे हैं. ऐसे ही एक हादसा मंगलवार शाम को टिहरी-मसूरी बाईपास पर हुआ. जहाँ सुवाखोली के पास अचानक सड़क धंसने से सड़क पर चल रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें देहरादून रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में CDS-NDA की SSB तैयारी के लिये मिलेंगे 50 हजार रुपये : CM धामी

बताया जा रहा है कि दिल्ली से मसूरी, धनौल्टी घूमने आए पर्यटक वापस दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सुवाखोली के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने की वजह से उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हे देहरादून रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान सुशील, रामेश्वर और अनुराग के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम में सीएम चेहरे को लेकर अभी भी हरीश-प्रीतम की टीस बरकरार

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण सड़क के नीचे का पुश्ता ढह जाने के कारण हादसा हुआ है। यदि यह सड़क जल्दी ठीक नहीं हुई तो और भी हादसे हो सकते है। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से मसूरी-धनौल्टी मार्ग की बदहाल सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।