बड़कोट : उत्तरकाशी जनपद में एनएच 123 बड़कोट स्थित दुबाटा के पास शनिवार शाम करीब पौने 6 बजे एक अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को एक परिवार के कुछ लोग अल्टो कार में सवार होकर बड़कोट के निसनी गांव से हनुमान चट्टी जा रहे थे। एनएच 123 बड़कोट स्थित दुबाटा के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में 2 बच्चों समेत कुल 8 लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही बड़कोट पुलिस, एसडीआरएफ टीम ने रेसक्यू अभियान चला कर मृतकों व घायलों को गहरी खाई से निकला। और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पंहुचाया।
हादसे में मृतकों की सूची
1. नवीन चौहान, पुत्र जगदीश
2. अर्पित पुत्र नवीन उम्र 2 वर्ष
3. सीमा पत्नी रणवीर सिंह उम्र वर्ष निवासी बनास
4. देवराज पुत्र किताब सिंह उम्र 27 वर्ष ग्राम डख्याटगांव
हादसे में घायल हुए लोगों की सूची
- प्रीतम सिंह। पुत्र विजय सिंह, ग्राम बनास वाहन चालक
- सीता देवी पत्नी नवीन चौहान, ग्राम निसणी गंभीर घायल।
- ननैस पुत्र नवीन चौहान, उम्र 3 वर्ष गंभीर घायल
- एक महिला।