Roorkee-Deoband new railway line compensation

रेल मंत्रालय द्वारा देवबंद-रूड़की नई रेल लाईन के लिए हरिद्वार जिले के चार गांवों की अधिग्रहित की गयी भूमि के स्वामियों को मुआवजे की निर्धारित राशि रू. 28.31 करोड़ स्वीकृत की गई है।

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से और फिर 06 अगस्त 2022 को रेल मंत्री से हुई चर्चा के दौरान इसका अनुरोध किया था। धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

देवबंद से रुड़की तक बनने वाली यह नई रेलवे लाइन 27.45 किलोमीटर लंबी है। हरिद्वार में यह रेललाइन करीब 11 किलोमीटर रहेगी। बाकी हिस्सा यूपी के सहारनपुर में आएगा। हरिद्वार में 11 गांवों के किसानों की 51 हैक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है। इस लाइन के बनने से रुड़की से दिल्लीकीदूरी करीब 33 किलोमीटर तक हो जाएगी। अभी दिल्ली जाने वाले रेल रुड़की से टपरी होते हुए जाती हैं। यह रेल लाइन के बनने से रेल रुड़की से सीधा देवबंद तक जाने लगेगी। इससे समय तो बचेगा ही, साथ ही किराया भी कम होगा।