शान्ति फाउन्डेशन गोन्डा उत्तर प्रदेश ने स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर देश के जाने माने साहित्य कार, समाज सेवी, लेखक आदि मनीषीयों को आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द अवार्ड से सम्मानित किया। जिसमेँ उत्तराखंड के राजकीय इंटर कॉलेज कॉलेज सुमाड़ी विकासखन्ड खिर्सू जनपद पौडी गढवाल में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी अध्यापक के पद पर कार्यरत अखिलेश चन्द्र चमोला को भावी पीढी मेँ भारतीय सँस्कृति के बीज रोपित करने तथा उत्कृष्ठ लेखन पर स्वामी विवेकानन्द अवार्ड से सम्मानित किया।

विदित हो श्री चमोला अपने अनुकरणीय कार्योँ के लिए अनेको राष्ट्रीय व अन्तराष्टीय सम्मानोपाधियोँसे से सम्मानित हो चुके हैं। श्री चमोला विद्यार्थी जीवन से बडे मेधावी छात्रों  के रूप में रहेँ हैँ। कला निष्णात दर्शन शास्त्र में सर्वोच्च अँक प्राप्त करने पर केन्द्रीय विश्व विद्यालय श्रीनगर गढवाल द्वारा इन्हेँ स्वर्ण पदक से भी अँलकृत किया गया है।