देहरादून : प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को पहली बार सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. रश्मि रावत भी मौजूद रहीं। सीएम ने विविधत पूर्जा-अर्चना करने के बाद वह सीएम कुर्सी पर बैठे। कुर्सी पर बैठने से पहले उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए सीएम कार्यालय में माथा टेका। सीएम तीरथ ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सूत्र वाक्य पर आगे बढ़ेगी व जनभावनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने सभी स्टाफ को ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से काम करने की सलाह भी दी।
सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पूजा अर्चना के बाद आज मैंने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सूत्र वाक्य पर आगे बढ़ेगी व जनभावनाओं का सम्मान किया जाएगा। pic.twitter.com/N4mNIHzsT7
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) March 14, 2021



