श्रीनगर गढ़वाल: राइंका कीर्तिनगर में चल रहें लर्निंग विथ उलार नाम से रचनात्मक बाल शिविर के तीसरे दिन शिक्षक प्रदीप रावत ने बच्चों को चित्रकला, रंगों का ज्ञान, पेंसिल वर्क, पेंसिल शेडिंग, पोर्ट्रेट, कैलीग्राफी वर्क की जानकारी दी।

इस मौके पर कु. संचिता राणा व कु. साक्षी रावत ने बच्चों को स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन की अवधारणा के साथ योग क्रियाओं की जानकारी दी। साथ ही ब्लैक बेल्ट मानसी जोशी ने कराटे का प्रशिक्षण दिया।

 

इससे पूर्व शुक्रवार को कैंप में पहुंची सिविल जज कीर्तिनगर शैलेंद्र कुमार यादव ने बच्चों के साथ अपने जीवन की घटनाओं को जोड़ेते हुए उन्हें पढाई के साथ स्वच्छता व रचनात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैंप में प्रदर्शित क्राफ्ट पेन्टिंग, फोटो प्रदर्शनी को देख कलाकारों की सराहना की।

इसके अलावा दीपक भैगवाल ने मुखैटा निर्माण की विधि करके बताई व अरूण ढौढियाल ने बच्चों को कागज से विभिन्न कलाकृति बनाने की जानकारी दी। कोतवाली कीर्तिनगर के एसएसआई धन राज सिंह बिष्ट ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्त पखवाड़ा के तहत नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता आशा पैन्युली, राजकीय शिक्षक संघ शाखा कीर्तिनगर के अध्यक्ष सतीश बलुनी, एडवोकेट चंद्र भानु तिवारी, अरविंद नेगी, रजनीश कोठियाल, महेश गिरि, प्रदीप अणथ्वाल, माधव गैरोला, अकित भट्ट, चैतन्य कुकरेती, अनिल नयाल, गायत्री, सरोजनी,कमलेश जोशी आदि उपस्थित रहें।