देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस पर आज गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था, देहरादून के सदस्यों द्वारा पिपलेश्वर महादेव मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।

इस मौके पर संस्था के सदस्य एवं मातृशक्ति आज सुबह पिपलेश्वर महादेव मंदिर के प्रागंण  में एकत्रित हुए। उसके बाद  सभी ने मंदिर प्रागंण के आस-पास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाकर जन जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया कि आओ हम सब मिलकर इस धरा को स्वच्छ रखें और हरित करें. जिससे बढ़ते तापमान को रोका जा सके।