Uniform Civil Code in Uttarakhand

Uniform Civil Code in Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक मसौदा समिति की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। सीएम धामी ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है।

धामी के मुताबिक इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई कर रही हैं। इसके अलावा कमेटी में दिल्ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज प्रमोद कोहली, राज्य के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, मनु गौड़ और कुलपति दून विश्वविद्यालय सुरेखा डंगवाल शामिल हैं। शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया ”देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करते हुए सभी धार्मिक समुदायों को एकरूपता प्रदान करने के लिए न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई जी की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता (UCC) के क्रियान्वयन हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति के गठन पर 5 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। चुनाव से पहले हमने संकल्प लिया था और चुनाव के बाद पहली मंत्री मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया था कि हम उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लाएंगे।