Uttarakhand Khel Ratna Award :  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह को देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसके साथ ही देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिन्टन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन, वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी, एवं वर्ष 2021- 22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीँ खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिए जाने पर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार वर्ष 2021-22 से एथलेटिक्स खिलाड़ी सुरेश चन्द्र पाण्डे को सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को कुल 2.08 करोड़ रूपये की धनराशि वितरित की गई।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार

देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार

  • वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन
  • वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह

देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार

  • वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन
  • वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी
  • वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

इन खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

उत्तराखंड में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में एथलेटिक्स में 19 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को नकद धनराशि से पुरस्कृत किया। पायल को आठ लाख और मानसी नेगी को नौ लाख का चेक दिया गया। अंकिता को साढ़े सात लाख व सूरज पंवार को छह लाख का चेक दिया गया।

अंकिता, मानसी नेगी, सूरज पंवार, अनु कुमार व रेशमा पटेल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर बैंगलुरू में होने की वजह से इनका पुरस्कार एक्सीलेंस सेंटर देहरादून के छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया। समारोह में रेखा सिंह को चार लाख 50 हजार, रेशमा पटेल को चार लाख, विकास शर्मा को एक लाख का चेक दिया गया। इसके अलावा सोनिया, गौरी कोठियाल, सूरज पंवार, सचिन सिंह बोरा, रमनीत कौर, माया कुमारी, परमजीत बिष्ट, अनु कुमार, आदित्य नेगी, अंशुल ढोंडियाल, चंदन सिंह और प्रियांशु को सम्मानित किया गया।

बॉक्सिंग में इनका हुआ सम्मान

बॉक्सिंग में पवन गुरुंग, मोहिनी राणा, अमन, संजय कुमार, रचित सिंह रावत, दीपक धामी, निकिता चंद, कोमल मेहता, भूमिका महर, दिव्यांशु बिष्ट, शोभा कोहली, विश्वास मेहरा, योगेश पंवार, बृजेश टम्टा, आरती धारियाल, गायत्री कसन्याल, सोहिल राणा, माही बिष्ट, अनुज सिंह महर, सक्षम चंद, नेहा वल्दिया, कोमल नगरकोटी, अर्षित कुमार को पुरस्कृत किया गया।

इन खेलों के खिलाड़ी भी हुए पुरस्कृत

खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने बैडमिंटन, कबड्डी, शूटिंग, कुश्ती, जूडो, रोइंंग, फेंसिंग, स्कीइंग, पैरा खेल, क्याकिंग एंड कैनाइंग, क्रिकेट, आर्चरी, स्केटिंग के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया।