नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती विधायक देशराज कर्णवाल से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्णवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक राजेश शुक्ला ने भी कर्णवाल से उनकी कुशलक्षेम पूछी।
विधायक दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में पिछले पांच दिन से भर्ती हैं। विधायक का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने विधायक देशराज के स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। अस्पताल में भर्ती विधायक ने मुख्यमंत्री से 29 सड़कों की संस्तुति भी कराई। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में किसी गांव में भी कच्चा मार्ग नहीं है। उनकी कोशिश है कि सभी गांव के मार्गों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी फोन से उनका हालचाल पूछा।