पिछले महीने उत्तराखंड के बागेश्वर में अवैध खनन से जुड़े वाहनों को छुड़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ ने एसएसपी को अवैध तरीके से पत्र लिखकर आरोपियों को छोड़ने की मांग की थी। मुख्यमंत्री धामी के मामला संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर नंदन सिंह बिष्ट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था।

इस मामले में विपक्ष कांग्रेस ने धामी सरकार पर निशाना साधा था। ‌अब एक बार फिर से पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट को बहाल कर दिया गया है। बिष्ट को आचार संहिता लगने से पहले प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश जारी किए। ‌