cm-laid-foundation-stone-lwali lake

पौड़ी गढ़वाल: यू तो पौड़ी मण्डल मुख्यालय से सटी गगवाडस्यूं घाटी बहुत सुंदर एवं मनमोहक घाटी है। पौड़ी आने वाले पर्यटक अक्सर कंडोलिया से इसका दीदार करते है। आज मुख्यमंत्री द्वारा बहुप्रतीक्षित ल्वाली झील के निर्माण का विधिवत भूमि पूजन के साथ शिलान्यास करने से अब गगवांसड्यू घाटी में की खूबसूरती पर चार चाँद लग जायेंगे।     घाटी के लोगो को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड पौड़ी के अन्तर्गत रू0 692.77 लाख लागत की ल्वाली झील निर्माण का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को झील निर्माण के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस झील के माध्यम से क्षेत्रवासियों को काफी लंबे समय तक पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 34 हेक्टेयर भूमि भी सिंचित हो सकेगी।lwali-lake-foundation-stone

गौरतलब है कि लम्बे समय चली आ रही ल्वाली झील की मांग का सपना आज पूरा हो गया है। पिछली दो सरकारों में भी ल्वाली झील का मुददा गरमाया रहता था। पूर्व में बीसी खंडूरी ने झील निर्माण में टोकन मनी जारी की थी. आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ल्वाली झील का निर्माण कार्य के सिंचाई विभाग इंजीनियरो को 2020  तक निर्माण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि झील निर्माण कार्य मे धन की कमी नही होगी, आप मुझसे मिले सकते हो या फिर क्षेत्रीय विधायक को मिलकर इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हो। उन्होंने झील निर्माण में अधिक समय सीमा बताने पर इंजीनिरिंओ को फटकार भी लगवायी। मुख्यमंत्री ने कहा यह बैली खेती-बागवानी के लिए बहुत सुंदर उपजाऊ भूमि है। इस मिट्टी का सदुपयोग होना चाहिए। झील निर्माण से इस क्षेत्र को पर्यटन को बढ़वा मिलेगा। और क्षेत्रीय युवा को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने झील निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया। वही क्षेत्रीय विधायक ने कहा कम समय मे मेरे क्षेत्र में इतिहासिक कार्य होने जा रहे है। चुनाव के दौरान मैंने झील निर्माण का वादा किया था जो समय से पहले पूरा कर दिया, साथ ही कोट ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम फलसवाड़ी स्थित सीता माता मंदिर सौंदर्यकर्ण किया जा रहा है। मंदिर में वार्षिक मेला को इतिहासिक मेला बनवाया जाएगा। तथा कोट ब्लॉक के ही दीवार ग़ांव में एनसीसी परीक्षण केन्द्र बन रहा है। उन्होंने ल्वाली झील निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रगट किया. ल्वाली झील शिलान्यास के दौरान क्षेत्र के लोग भारी संख्या में मुख्यमंत्री को सुनने पहुचे।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आगनबाड़ी बच्चो के लिए सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री अमृत आंचल योजना चलाई। महिलाओं के लिए स्वयं सहायता सामूहो को सहकारिता विभाग जीरो ब्याज पर 5-5 लाख उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, दर्जाधारी घनानंद गगोड़िया, जिला अध्यक्ष भाजपा शैलेन्द्र बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सन्तोषी रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरदयालसिंह पटवाल, भाजपा नेत्री राज रावत, गढ़वाल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज गर्ब्याल, जगतकिशोर बड़थ्वाल, उमाचरण बड़थ्वाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य  कमल रावत, युवा समाजसेवी  सीताराम जुयाल आदि मौजूद रहे।

ल्वाली से जगमोहन डांगी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर ब्लॉक में की विभाग की समीक्षा बैठक