Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat Resignation : उत्तराखंड वासियों को एक बार फिर से नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख कर इस्तीफ़ा भेजा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीरथ सिंह रावत आज ही राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। राज्य के अगले मुख्यमंत्री के लिए जल्द ही पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्र में कहा हैं कि आर्टिकल 164-ए के हिसाब से उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बाद छह माह में विधानसभा का सदस्य बनना था, लेकिन आर्टिकल 151 कहता हैं अगर विधान सभा चुनाव में एक वर्ष से कम का समय बचता हैं तों वहां पर उप-चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं। उतराखंड में संवैधानिक संकट न खड़ा हो, इसलिए मैं मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहता हूं। सूत्रों के हवालों मिल जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज रात राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही कल यानी शनिवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है। बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। शपथ लेने के 115 दिन बाद दो जुलाई को उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की।

कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री

जैसा कि सभी जानते हैं कि उत्तराखंड में अगले साल विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। और फ़िलहाल उपचुनाव होने की कोई संभावना नहीं लग रही है। इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि फिलहाल जो भी मुख्यमंत्री बनेगा वह चुने हुए विधायकों में से ही एक होगा। इस समय भाजपा विधायकों में से कई नाम नए मुख्यमंत्री के लिए उछल रहे हैं। जिनमे से धन सिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सतपाल महाराज और धन सिंह रावत को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी, हरक सिंह रावत, रीतू खंडूरी, बिशन सिंह चुफाल का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल है।