CM Trivendra gifts 40 crore schemes to Nainital district

नैनीताल : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज शनिवार को नैनीताल में 4338.35 लाख की धनराशि के कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 4002.40 लाख के कार्यों का शिलांयास तथा 335.95 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिसमें नैनीताल-कालाढूगी मोटर मार्ग पर केएमवीएम पार्किग से बारात घर एवं देवदार लाॅज के सामने रोड के किनारे सरफेस पार्किंग लागत 69.85 लाख एवं नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग मे रूसी बैण्ड से डांट तल्लीताल नैनीताल तक सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 48.08 लाख की लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रावत ने तहसील परिसर हल्द्वानी मे बने हाईटैक शौचालय लागत 29.43 लाख, खैरना मे हाईटैक शौचालय लागत 39.68 लाख,रूसी बाईपास मे हाईटैक शौचालय लागत 99.88 लाख, तहसील परिसर लालकुआं मे हाईटैक शौचालय लागत 17.85 लाख व मुक्तेश्वर में 31.22 लाख एवं की लागत से बनने वाले हाईटैक शौचालय का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने  2577.42 लाख की लागत से सूखाताल को रिचार्जिंग जोन एवं टूरिस्ट डेस्टिनेशन, 605.05 लाख की लागत से सातताल मे विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य, 214.83 लाख की लागत से मल्लीताल नाला न-23 तिराहे से जलसंस्थान के कार्यशाल तक नाला कवरिंग, 158.91 लाख की लागत से सूखाताल में कार पार्किंग,छत पर कुमाऊंनी शैली मे हाॅट एवं फूड एण्ड क्राफ्ट कोर्ट का निर्माण तथा 446.19 लाख की लागत से मुक्तेश्वर सर्किट में हिमालय दर्शन थीम के आधार पर विकास एवं भीमताल मे करकोटक की चोटी का पर्यटन की दृष्टि से विकास एवं सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के समय राज्य में वाहनों की संख्या लगभग 4.5 लाख थी और वर्तमान में राज्य में वाहनों की संख्या 26 लाख से अधिक है। रावत ने वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए घोषणा की कि नैनीताल में पार्किंग के लिए भवाली में 300 वाहनों की पार्किंग, कचहरी परिसर में 400 वाहनों की बहुमंजिला पार्किंग, फासी गधेरा में 100 वाहनों की पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। अभी तक यहां 450 वाहनों की पार्किंग है, अब 800 वाहनों की पार्किंग और होने से यह संख्या लगभग तिगुनी हो जाएगी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक डाॅ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, दर्जा मत्री केदार जोशी, रेनु अधिकारी, मनोज साह, कुन्दन बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पीआरओ माननीय मुख्यमंत्री विजय बिष्ट, गोपाल रावत, प्रदीप जनोटी, सचिन साह, दीपक मलकानी, विवके साह, जगदीश बिष्ट, राजेन्द्र जीना, सुमित नदगली,के अलावा आनन्द बिष्ट, गजाला कमाल, मनोज जोशी, डीएन भट्ट, अरविन्द पडियार, दया किशन पोखरिया, प्रेमा अधिकारी, आयुष भण्डारी, पूरन बिष्ट, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल, अपर सचिव माननीय मुख्यमंत्री डाॅ.महेरबान सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन रोहित कुमार मीणा, जीएम केएमवीएन अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, गौरव चटवाल, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, डीएसडीओ एलएम जोशी के अलावा गणमान्य व्यक्ति तथा अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड: ‘‘घरैकि पहचाण चेलिक नाम’’, मुख्यमंत्री ने नैनीताल से की योजना की शुरुआत