Galvan Valley of Ladakh

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चीन ने एक बार फिर से छलावा किया है। नियमित शांति वार्ता के दौरान चीन ने हमारे सैनिकों पर आक्रमण किया है। लेकिन हमारे सैनिकों ने जो शहादत दी और चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है, उससे चीन को समझ आ जाना चाहिए कि भारत की सेना किसी का भी सामना कर सकती है। अब चीन की गलतफहमी दूर हो जानी चाहिए। हमारे सैनिक निहत्थे थे, वे बातचीत करने गए थे, धोखे के साथ उनपर आक्रमण किया गया। लेकिन हमारे जवानों ने पराक्रम के साथ जवाब दिया। हमारे सैनिकों की शहादत और वीरता को नमन है।

CM Trivendra paid tribute to the martyred soldiers

उन्होंने कहा कि लद्दाख में भारत चीन सीमा पर झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की शहादत को कोटि कोटि नमन करता हूं। विषम परिस्थितियों में भी हमारी सेना दृढ़ विश्वास से देश की रक्षा में डटी है। यह हमारी सेना के युद्धकौशल और पराक्रम को दर्शाता है। देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना के साथ है।