HARIDWAR HOCKEY PLAYER CASE: उत्तराखंड में इन दिनों 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। आगामी दिनों में हरिद्वार जनपद के रोशनाबाद स्पोर्टस स्टेडियम में भी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। जिसके लिए फिलहाल तैयारी चल रही है। खिलाड़ी भी रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर में रह हैं, जहां खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है।
इसबीच हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोशनाबाद में एक नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय नाबालिग हॉकी खिलाड़ी ने अपने ही कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात नाबालिक खिलाड़ी थाने पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोच ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। तथा तहरीर के आधार पर आरोपी कोच कोच भानू प्रकाश उम्र 30 वर्ष पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी वार्ड न।- 06 थाना टनकपुर जिला चंपावत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी कोच को जेल भेज दिया गया है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने आरोपी कोच को किया बरखास्त
खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के आरोपी कोच की सेवा समाप्त कर दी गई है। इतना ही नहीं उसे जारी सर्टिफिकेट भी निरस्त कराने की अनुशंसा की गयी है।
मीडिया से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह अक्षम्य घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। कहा कि तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है। इसके अलावा विभाग साई को एक पत्र भेजकर आरोपी कोच को विभिन्न संस्था द्वारा जारी किए गए कोचिंग सर्टिफिकेट आदि भी निरस्त करने का अनुरोध करेगा। खेल मंत्री ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एक सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिससे भविष्य में देश में कहीं भी उसे बतौर कोच काम ना मिल सके। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मामले की जांच कर रही पुलिस टीम से फारेंसिक व अन्य सभी तरह के साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने के निर्देश भी दिए।
राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान
इस मामले का अब महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। पीड़िता के पिता ने महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल को इस मामले की फोन पर जानकारी दी। उन्होंने बताया उनकी बेटी 30 अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस के लिए रोशनाबाद गई थी। जहां उनके कोच ने कमरे में बुलाकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता से बात करने के बाद उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संज्ञान लिया।