पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लॉक पहुंचे कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक लक्ष्मण रावत ने आज आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इस मौके पर लक्ष्मण रावत ने बंद कमरे में बारी-बारी से कार्यकर्ताओं की बात सुनी।
कल्जीखाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक लक्ष्मण रावत ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार की अगुवाई और भाजपा की विदाई निश्चित तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिसके नाम पर हाई कमान मोहर लगाएगा आप सबको उसी प्रत्याक्षी को जीताना है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अच्छे दिनों की बात करने वाली भाजपा सरकार के वादे केवल जुमले साबित हुए हैं। वहीँ जिलाध्यक्ष और ब्लॉक प्रभारी विनोद नेगी ने कार्यकर्ताओं को संवोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। और जनता भी विकल्प चाहती है। और उत्तराखंड में विकल्प केवल और केवल कांग्रेस हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा और इन पांच सालों में भाजपा सरकार ने जुमलेबाजी, बेरोजगारी, महंगाई, भृष्टाचार किया है उससे जनता को अवगत कराना होगा। भाजपा को इसका जबाब जनता 2022 में देगी।
जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय डबराल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करना होगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी आर्थिक तौर पर कमजोर है। कांग्रेस के पास जो कुछ है। वह समर्पित कार्यकर्ता ही हैं जिनके कंधों पर प्रत्याक्षियों की जीत-हार तय है। बैठक में 2022 के सभी दावेदार मौजद रहे। इस दौरान कल्जीखाल विकासखण्ड से एक मात्र दावेदार पूर्व प्रधान केशवानंद आर्य ने भी अपने ब्लॉक में समर्थकों सहित केन्द्रीय पर्यवेक्षक के सामने दावेदारी पेश की।
इस मौके पर कुछ लोगो ने कांग्रेस की सदस्य भी ग्रहण की। जिसमें पूर्व प्रधान सकनोली यशोदा देवी आदि शामिल हैं। इस अवसर पर ईश्वरी रावत एआईसीसी सदस्य दिल्ली ईश्वर रावत, पूर्व प्रत्यक्षी नवल किशोर, जिला उपाध्यक्ष विनोद धनोसी, अरुणा कुमार, गौरव सागर, एनएसयूआई नेता, कांग्रेस जिला सचिव वीर प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र असवाल, प्रदेश सचिव दीपक असवाल, वीर भण्डारी सहित विभिन प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदादिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन कल्जीखाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह पटवाल ने किया।
जगमोहन डांगी