Pauri-hospital-on-PPP-mode

पौड़ी गढ़वाल : जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला अस्पताल पौड़ी सहित दो अन्य अस्पतालों को उत्तराखंड सरकार द्वारा पीपीपी मोड पर देने का कांग्रेसियो ने विरोध किया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने आज पूर्व विधायक प्रत्याक्षी पौड़ी व प्रदेश कांग्रेस सदस्य नवल किशोर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय धरना दिया। साथ ही जिलाधिकारी पौड़ी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को अस्पतालों को पीपीपी मोड पर न देकर सरकार द्वारा ही चलाने के लिए ज्ञापन दिया गया।

धरना स्थल पर पूर्व विधायक प्रत्याक्षी पौड़ी व प्रदेश कांग्रेस सदस्य नवल किशोर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र के लोग बेरोजगारी के कारण पहाड़ से पलायन कर चुके है केवल वही लोग पहाड़ी क्षेत्र में निवास कर रहे हैं जो की आर्थिक रूप से कमजोर है। ऐसी स्थिति में जिला अस्पताल पौड़ी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घंडियाल और पाबौ को प्रदेश सरकार द्वारा पीपीपी मोड पर महंत इंद्रेश अस्पताल को दिया जा रहा है, जिससे कि भविष्य में हमारे पहाड़ की गरीब जनता से आवश्यकता से अधिक धन वसूला जाएगा जिससे कि हमारे भाइयों और माताओं पर आर्थिक रूप से दबाव पड़ेगा।

अगर इन चिकित्सालयों को सरकार द्वारा ही अच्छे डॉक्टरों के मार्गदर्शन में उचित रूप से चलाया जाये तो यही पौड़ी जिले की जनता के हित में होगा।

धरना स्थल पर प्रदेश प्रवक्ता अद्वेत बहुगुणा, छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी, पूर्व सभासद नीलम रावत, महिला जिलाध्यक्ष कमला रावत, गोदम्बरी रावत, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तामेश्वर आर्य, अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनोद धनोशी, नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कोट मुकेश बिष्ट, ग्राम प्रधान विजय दर्शन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष कोट गांधी सिंह नेगी, भास्कर बहुगुणा, भगवान सिंह टम्टा, अंकित सुन्द्रियाल, संजना गुजराल, रेखा भण्डारी आदि उपस्थित रहे।