jila-congress-pauri

पौड़ी गढ़वाल : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 50वें जन्मदिन पर शुक्रवार को पौड़ी जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीन सीमा पर शहीद हुए देश के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर कांग्रेस विशेष आमंत्रित सदस्य व ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को मास्क व सेनिटीज़र्स जरूरतमंदों व कोरोना वारियर्स को वितरित करने के लिए प्रदान किये गए। महेंद्र राणा द्वारा फल भी वितरित किये गए व साथ ही कोरोना संकट काल में लगातार रक्त दान कर रहे NSUI नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया।

NSUI जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने का कि महेंद्र राणा द्वारा लगातार युवाओं को प्रोत्साहित किया जाता है, उन्होंने इसके लिए राणा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, प्रदेश सचिव सरिता नेगी, कार्यकारी नगर अध्यक्ष अनूप कण्डारी, छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, सेवादल नगर अध्यक्ष युधवीर सिंह रावत, नवल किशोर,  विनोद नेगी, अजय राणा, सचिन रावत, शुभम रावत, मोहन रावत, राजेश भंडारी आदि शामिल थे।