Coronavirus Update uttarakhand : उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस का बम फूट गया है. यहाँ आज दोपहर तक 102 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार दोपहर को जारी हेल्थ बुलेटिन में 102 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई हैं. जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा बढ़कर 602 पहुँच गया है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार दोपहर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में आज जो 102 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उनमे से सबसे ज्यादा 55 लोग अकेले देहरादून जिले के रहने वाले हैं. इसके अलावा 15 अल्मोड़ा से, 08 बागेश्वर से, 08 टिहरी से, 04 हरिद्वार से, 04 उधमसिंह नगर से, 03 नैनीताल से, 02 पौड़ी से, 02 रुद्रप्रयाग से तथा 01 मरीज पिथोरागढ़ जनपद से है. सभी कोरोना पॉजिटिव लोग बाहरी राज्यों से यहाँ पहुंचे हैं. इनमे से ज्यादातर लोग मुम्बई (महाराष्ट्र) से लौटे हैं. अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा बढ़कर 602 पहुँच गया है. इसके अलावा 89 लोग ठीक होकर घर भी लौटे हैं. जबकि 05 लोगों की मौत हो चुकी है.
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
नैनीताल | 140 |
देहरादून | 137 |
टिहरी | 70 |
उधमसिंह नगर | 61 |
हरिद्वार | 47 |
पौड़ी | 25 |
अल्मोड़ा | 39 |
पिथौरागढ़ | 21 |
चमोली | 11 |
उत्तरकाशी | 10 |
बागेश्वर | 16 |
चंपावत | 8 |
रुद्रप्रयाग | 5 |
प्राइवेट लैबस | 12 |
कुल | 602 |