Corona Warrior Constable Sanjay Gurjar's family given Rs 10 lakh

देहरादून : कोरोना वारियर कांस्टेबल संजय गुर्जर की अपने दायित्वों के निर्वहन के दौरान सङक दुर्घटना में मृत्यु पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके परिजनों को सीएम राहत कोष से 10 लाख रूपये की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल संजय गुर्जर की दुर्घटना में मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। कांस्टेबल संजय पीपीई किट लाते हुए दुर्घटना के शिकार हो गए थे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट में मुस्तैदी से कर्तव्य पथ पर डटे उत्तराखंड पुलिस के जवान संजय गुर्जर की हादसे में असमय मृत्यु पर अत्यंत दुःख पहुंचा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। एक भी कोरोना वॉरियर् की क्षति पूरे समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

यह भी पढ़ें:

उतराखंड : कोटद्वार मेडिकल कॉलेज का निर्माण केन्द्र पोषित योजना में करने की मांग